search

समस्तीपुर में बनेगा एक और नया रेल ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Chikheang 2 hour(s) ago views 308
  

पुराने ओवरब्रिज के समानांतर बनेगा एक नया रेल ओवरब्रिज। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक के प्रश्न के जवाब में पथ निर्माण विभाग ने बताया कि समस्तीपुर शहर में समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड पर स्थित पुराने रेल ओवरब्रिज के समानांतर एक नया ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

जबकि, पुराने ब्रिज के मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि नए आरओबी के निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है।

कंसल्टेंट द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली तकनीकी संभावनाओं, समाधान और प्राथमिकताओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीपीआर के अंतिम रूप लेने के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाएगा।

सरकार के इस जवाब से शहर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए आरओबी के निर्माण से शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।

शून्यकाल के दौरान विधायक ने सड़क चौड़ीकरण का मामला उठाया। बाइपास सड़क को एफसीआई ढाला से अंगारघाट तथा सिलौत से बिरौली तक चौड़ीकरण की मांग की।

विधायक ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग, किसान और व्यापारी आवाजाही करते हैं। ऐसे में आवागमन की सुविधा और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क का शीघ्र चौड़ीकरण बेहद जरूरी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168240