search

हरिद्वार: कनखल में मुस्लिम फेरीवाले को धर्म पूछकर भगाया, वीडियो वायरल

cy520520 2026-2-26 09:57:32 views 1255
  

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, इंटरनेट मीडिया पर छिड़ी बहस।



जागरण संवाददाता हरिद्वार। कनखल में एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। युवक ने धर्म विशेष का हवाला देते हुए फेरीवाले को भगा दिया। दोबारा कनखल क्षेत्र में आने पर धमकी भी दी। आरोपित ने खुद अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया।

पीड़ित के समर्थन में आए कई युवाओं ने कनखल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, फेरीवाले को धमकाते हुए भगाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
मुस्लिम समुदाय के कई व्यक्तियों ने नाराजगी जताई

ज्वालापुर के मोहल्ल कस्साबान निवासी शान मोहम्मद फेरी लगाकर पुराना कचरा खरीदते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह करीब 40 साल से कनखल सहित पूरे पंचपुरी क्षेत्र में फेरी करते आ रहे हैं। बताया कि कनखल में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और नाम पूछा।  

इसके बाद खुद को हिंदूवादी संगठन का नेता बताते हुए गाली-गलौच करते हुए धमकी दी और क्षेत्र से चले जाने को कहा। वीडियो में भी युवक धमकी देता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर ज्वालापुर में मुस्लिम समुदाय के कई व्यक्तियों ने नाराजगी जताई।

कुछ युवाओं ने पीड़ित के साथ कनखल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पिछले दिनों हरकी पैड़ी पर अहिंदुओं के प्रवेश निषेध से जुड़े पाेस्टर चर्चाओं में रहे हैं। अब इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।


वहीं, इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें- कुंभ क्षेत्र से वन्यजीवों को दूर रखेगी नमामि गंगे की \“सुरक्षा धारा’, हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में होगा 11 करोड़ का काम

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में साध्वी प्राची का आह्वान: जातिवाद छोड़ एकजुट हों हिंदू, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725