search

CUET UG Registration 2026: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई, नहीं मिलेगा दोबारा मौका

Chikheang 4 hour(s) ago views 157
  

CUET UG 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने जा रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 26 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में छात्र बिना देरी करते हुए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
37 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से यूजी प्रोग्राम के 37 सब्जेक्ट (13 भारतीय भाषाएं + 23 विषय- विशिष्ट विषय + 01 सामान्य योग्यता परीक्षा) के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अधिकतम पांच (5) विषयों का चयन कर सकते हैं जिनमें भाषाएँ और सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है-

  • CUET UG Application Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Re-opening of Registration for CUET (UG) – 2026 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CUET UG 2026 Online Form 2026 link   
मई माह में आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 11 से 31 मई 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस बार 30 नए कोर्स हुए एड   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237