search

PUSU चुनाव से पहले आज महासंग्राम: 11 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने बहस, छात्रों की नजरें टिकीं

cy520520 2 hour(s) ago views 812
  

PUSU चुनाव से पहले आज महासंग्राम



जागरण संवाददाता, पटना। पटना साइंस कॉलेज में आज दोपहर 1 बजे पुसु (PUSU) चुनाव से पहले आयोजित होने जा रही है अध्यक्षीय बहस।
इस बहस में कुल 11 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार को अपने एजेंडे को मतदाताओं के सामने पेश करने का मौका मिलेगा।

यह कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगा। विद्यालय परिसर में छात्रों और मतदाताओं की उपस्थिति से माहौल राजनीतिक रूप से गरम रहेगा। आयोजकों ने कहा है कि बहस निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से होगी।
उम्मीदवारों को समय सीमा का पालन

हर उम्मीदवार को केवल पांच मिनट का वक्त मिलेगा। समय सीमा का पालन Lyngdoh समिति के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अनिवार्य है।

इस कोड का पालन विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन के जरिए किया है। उम्मीदवारों को अपने विचारों को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश मिला है।

बहस में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशी चुनावी मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण बताएंगे। यह बहस मतदाताओं के लिए उम्मीदवारों का विचार समझने का अवसर होगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163625