search

ISI के इशारे पर नशा और असला बेचते थे तस्कर, श्रीनगर में छापामारी कर पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क का खुलासा

Chikheang 4 hour(s) ago views 548
  

आईएसआई से जुड़े दो तस्कर श्रीनगर में गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद।



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो तस्करों अर्शदीप मसीह उर्फ शुभम निवासी कक्का कंडियाला व फिलिप मसीह उर्फ पवन निवासी जौहल को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। दोनों से एक पिस्टल, एके-47 राइफल की मैगजीन, 17 कारतूस व 265 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

आरोपित ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी टांग टूट गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सब डिवीजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने तीन फरवरी को संदीप मसीह को अवैध पिस्टल, नौ कारतूस, एके-47 की एक मैगजीन समेत गिरफ्तार किया गया था।

संदीप ने बताया कि वह आईएसआई के इशारे पर हथियार व नशा बेचता है। उसके गिरोह में अर्शदीप मसीह भी शामिल है, जो श्रीनगर में छिपा है। थाना प्रभारी नवदीप भट्टी के नेतृत्व में पुलिस ने श्रीनगर में छापामारी करके अर्शदीप को काबू कर लिया।
नशा व हथियार तस्करों का गढ़ बना गांव कक्का कंडियाला

गांव कक्का कंडियाला नशा व हथियार तस्करों का गढ़ बना हुआ है। जनवरी में पुलिस ने अजयपाल सिंह उर्फ अजय, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ जस गुरप्रीत सिंह गोपी, कंवलप्रीत सिंह विजय को सीआइए स्टाफ की टीम ने ब्रीजा गाड़ी, दो पिस्टल, चार कारतूस, तीन दातर बरामद किए थे। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्रीजा गाड़ी में सवार पांचों आरोपितों के साथ अर्शदीप मसीह से क्या संबंध हैं।

  • पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में एक की टांग टूटी
  • पहले पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर दोनों को पकड़ा

\“आतंकवाद के इको सिस्टम को ध्वस्त करें\“

पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बुधवार को बड़गाम में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने आतंकवाद के इको-सिस्टम और उसके समर्थन तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए इंटेलिजेंस आधारित आपरेशनों को तेज करने के निर्देश दिए।

एसएसपी बड़गाम ने जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों, कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण उपायों, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, एरिया डोमिनेशन प्लान तथा समग्र सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

पुलिस महानिदेशक ने जारी काइनेटिक और नान-काइनेटिक अभियानों की समीक्षा करते हुए आतंक और अलगाववादी नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को अधिक प्रभावी और क्रियान्वयन योग्य खुफिया सूचनाएं जुटाने तथा ऑपरेशनल गति बनाए रखने के निर्देश दिए।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237