search

अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता, हालचाल लेने पहुंचे आमिर खान ने दिया सलीम का हेल्थ अपडेट

Chikheang 2026-2-26 09:27:06 views 633
  

आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद 9 दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एडमिट होने के बाद लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि सलीम खान वेंटिलर पर हैं और उन्हें एक माइनर ब्रैन हैमरेज हुआ है। जब से सलीम अस्पताल में भर्ती हैं, उनसे मिलने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स गए।
सलीम खान का हेल्थ अपडेट

शाह रुख खान के बाद अब आमिर खान भी अपने जिगरी यार सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल गए। अब एक्टर ने पैपराजी के साथ बातचीत में सलमान के पिता का हाल बताया है। आमिर का कहना है कि सलमान के पिता अभी भी ICU में हैं।
सलीम को देखने अस्पताल गए थे आमिर

एक इवेंट में मीडिया के साथ बातचीत में आमिर खान ने कहा कि वह सलीम से पर्सनली नहीं मिले, लेकिन उनके परिवार के साथ बैठे। उन्होंने कहा-


मैं सलीम साहब से मिलने गया था, हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं। जो मुझे अलवीरा ती बता रही हैं, हर रोज की उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी घर आ जाएं और उनकी हेल्थ भी वापस आ जाए।


  
        View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


आमिर खान से पहले शाह रुख खान, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर समेत कई सेलिब्रिटी सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल गए थे। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी सलीम के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जिगरी दोस्त के पिता का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे Shah Rukh Khan, 6 दिन बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत?
आमिर खान का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वह काफी एक्टिव हैं। लापता लेडीज और हैप्पी पटेल जैसी फिल्मों का निर्माण करने के बाद अब उनकी फिल्म \“एक दिन\“ रिलीज हो रही है जिसमें उनके जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल निभा रही हैं। सनी देओल के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म \“लाहौर 1947\“ भी इसी साल पर्दे पर आएगी।

यह भी पढ़ें- खतरे से बाहर हैं सलमान खान के पापा Salim Khan, डेजी शाह ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244