search

हाई-टेक ड्रोन हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जर्मनी में बड़े निवेशकों से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

deltin33 3 hour(s) ago views 991
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी दौरे में वैश्विक निवेशकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है।

उन्होंने टेलीफोनिका ओ2, फुजीकुरा लिमिटेड व हेंसो लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें की। इन बैठकों में निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का भरोसा दिया।

बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने जर्मनी में बहुराष्ट्रीय कंपनी फुजीकुरा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वायत्त प्लेटफार्म तथा स्मार्ट अवसंरचना से जुड़े क्षेत्रों में निवेश को लेकर संवाद किया।

फुजीकुरा के प्रतिनिधियों ने राज्य में प्रोटोटाइपिंग व उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं, आटोमोटिव और ई-व्हीकल के क्षेत्र के लिए स्मार्ट सेंसर व इलेक्ट्रानिक सिस्टम के निर्माण, स्मार्ट सिटी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सहभागिता व अनुसंधान पर सहयोग करने का भरोसा दिया।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने राज्य में प्रोटोटाइपिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों की स्थापना के क्षेत्र में निवेश में रुचि व्यक्त की।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जर्मनी की अग्रणी ड्रोन निर्माण कंपनी क्वांटम सिस्टम जीएमबीएच के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग व ड्रोन हब बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक में तकनीक हस्तांतरण, संभावित निवेश माडल तथा उत्तर प्रदेश में उन्नत ड्रोन विनिर्माण व अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के अवसरों पर चर्चा हुई। साथ ही रक्षा एवं नागरिक उपयोग के लिए अत्याधुनिक प्रणाली के विकास, रक्षा औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत औद्योगिक सहयोग तथा अनुसंधान एवं कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर संवाद हुआ।

टेलीफोनिका ओ2 तथा हेंसो लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों में दूरसंचार, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में सहयोग, टेक्नोलाजी ट्रांसफर और उत्तर प्रदेश में निवेश और साझेदारी की संभावना को बल मिला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क, रक्षा औद्योगिक गलियारा, इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा पारदर्शी औद्योगिक नीतियां निवेशकों के लिए आदर्श वातावरण प्रदान कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने किया रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा

जर्मनी दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री व आइटी मंत्री सुनील शर्मा ने रेल ट्रैक और कंक्रीट स्लीपरों के उत्पादन की उन्नत तकनीकी प्रक्रियाओं को जानने के लिए न्यूरेमबर्ग स्थित रेलवन जीएमबीएच के अत्याधुनिक संयंत्र का दौरा किया।

राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के निशांत मित्तल व अन्य अधिकारियों के साथ संभावित तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूरेमबर्ग किले का भी दौरा किया।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476980