search

वाराणसी शहर में पांच घंटे लागू रहेगा यातायात प्रतिबंध, जानिए कहां-कहां रहेगी पुलिस की सख्ती

LHC0088 3 hour(s) ago views 231
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज वाराणसी में होंगी। उनके दौरे के दृष्टिगत शहर और आसपास इलाकों में लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पाबंदी सुबह छह से 11 बजे तक या फिर राज्यपाल की संबंधित इलाके में मौजूदगी तक लागू रहेगी।

अपर पुलिस उपायुक्त अंशुमान मिश्रा की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक आज गुरुवार को प्रातः छह बजे से 11 बजे तक सामनेघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी अवधि में पीएसी तिराहा से रामनगर चौराहा तथा टेंगरा मोड़ से रामनगर चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को पंचवटी तिराहा, लंका मैदान व अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

राज्यपाल के मूवमेंट के दौरान रहेगा डायवर्जन
राज्यपाल के आगमन/प्रस्थान के समय शहर के भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर तिराहा, जेपी मेहता तिराहा, गोलघर कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पांडेयपुर, हिमांशु मोड़, ताड़ीखाना, बीएचयू चौराहा, भगवानपुर मोड़, ट्रामा सेंटर, सामनेघाट पुल, शास्त्री चौक (रामनगर) व रामनगर चौराहा से संबंधित मार्गों पर यातायात रोका जाएगा या वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा अर्दली बाजार, एलटी कालेज रोड, सेंट्रल जेल रोड, दीनदयाल अस्पताल रोड, पंचवटी तिराहा व अन्य निर्धारित मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड कॉरिडोर को मिली रफ़्तार, रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए लागू की \“फास्ट ट्रैक\“ नीति

यातायात पुलिस की अपील
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने जन सामान्य से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ऐसा करने से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिलेगा।

  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165981