search

लखनऊ में आईजी निबंधन के कैंप कार्यालय में लगी भीषण आग, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक

deltin33 3 hour(s) ago views 343
  

आग की चपेट में आने से जलता इमारत का अंदरूनी हिस्सा



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। महानिरीक्षक निबंधन के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार रात आग लग गई। तेजी से फैली आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं लेकिन आग बुझने तक कार्यालय का फर्नीचर और कुछ दस्तावेज आदि जलकर खाक हो गए।

आग लगने पर प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता और आईजी निबंधन नेहा शर्मा मौके पर पहुंचीं। देर रात अमित गुप्ता ने बताया कि आग से फर्नीचर का नुकसान तो हुआ है लेकिन कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं जला है। लखनऊ से बाहर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए कहा है।

गोमतीनगर के विश्वास खंड में रेशम निदेशालय के भवन की दूसरी मंजिल पर महानिरीक्षक निबंधन का कैंप कार्यालय है। बुधवार रात लगभग पौने नौ बजे के आसपास कैंप कार्यालय के एक हिस्से में आग लग गई। लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया लेकिन तब तक फर्नीचर और दस्तावेज जल गए।

आग लगने के कारणों के संबंध में मित्तल ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्टतौर पर नहीं कहा जा सकता। स्टांप एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए बताया कि नजारत के कमरे में आग लगी है।

वहां फर्नीचर के अलावा कागज और खराब कंप्यूटर आदि रखे थे, जो जल गए हैं। आग बुझाए जाने के बाद भी धुंआ भरा होने से देर रात तक इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि कुल कितना नुकसान हुआ है। देर रात विभागीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को आग के कारणों और उससे हुए किसी तरह के नुकसान की जांच करने के लिए कहा है। जायसवाल ने कहा कि गुरुवार को वह लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह खुद भी मौके पर जाकर देखेंगे।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476896