search

धनबाद में होली पर्व की तैयारी, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर जोर

cy520520 Yesterday 23:28 views 457
  

एसएसपी प्रभात कुमार और डीसी आदित्य रंजन।



जागरण संवाददाता, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर आज न्यू टाउन हाल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण होली मनाने व सौहार्द्र कायम करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका चुनाव में विजय होने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके अलावा चुनाव को लेकर शहर में लगे प्रत्याशियों के झंडे, बैनर, पोस्टर इत्यादि को हटाने का भी आदेश जिला प्रशासन ने दिया है।  

उपायुक्त ने कहा कि नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति की बैठक में जो समस्या प्रकाश में आई है उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

नहीं बख्शे जाएंगे हुड़दंगीःएसएसपी
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होलीका दहन एवं होली पर्व को लेकर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। उन्होंने दावा किया कि अन्य पर्व त्यौहार एवं नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163433