search

पश्चिमी सिंहभूम में उधार विवाद के चलते युवक की निर्मम हत्या, भुजाली से काटा गला

Chikheang Yesterday 23:28 views 152
  

अनुमंडल अस्पताल में घटना की जानकारी लेते प्रभारी डीएसपी विनोद कुमार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में नगर परिषद चुनाव खत्म होते ही हत्या की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। चक्रधरपुर के गैंगखोली में एक युवक की भुजाली से गला काटकर हत्या कर दी गयी है।

इस घटना से चक्रधरपुर में सनसनी फ़ैल गयी है। बताया जा रहा है कि शीतला मंदिर निवासी राज तांती ने हमलावर से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी उधार के पैसे की वसूली को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। घटना बुधवार रात साढ़े दस बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शीतला मंदिर वार्ड संख्या 7 निवासी राज तांती नामक युवक चक्रधरपुर के गैंगखोली इलाके में कुछ युवकों के साथ मिलकर मादक पदार्थ का सेवन कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने राज तांती को दिए अपने उधार के पैसे वापस मांगे। जिसको लेकर राज तांती और युवक के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गयी।

  

(मृतक राज ताती)

मामला इतना बढ़ गया कि हमलावर युवक ने भुजाली से राज तांती के गले पर जानलेवा हमला कर दिया ।भुजाली के इस हमले में राज तांती का गला कट गया। वह अपनी जान बचाने के लिए कटे हुए गले को हाथ से दबाकर वहां से भाग निकला।

इस दौरान उसके गले से खून की धार बहती रही। किस तरह वह अपने निवास स्थल शीतला मंदिर पहुंचा। लेकिन इसके बाद वह बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।

  

(अनुमंडल अस्पताल में मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेते प्रभारी डीएसपी विनोद कुमार)

इस घटना को लेकर राज तांती के पिता मारतुल तांती ने धर्मेन्द्र प्रधान के बेटे सन्नी प्रधान पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि सन्नी ने ही राज तनती को उधार के पैसे के लिए मारपीट की और उसका गला भुजाली से काट कर उसकी जान ले ली है।

इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है और परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वही अनुमंडल अस्पताल में प्रभारी डीएसपी विनोद कुमार पुलिस जवानों के संग पहुँच कर मामले की छानबीन कर रहे है। लोगो ने बताया की यह हत्या ब्राउन सुगर कारोबार से जुड़ा हुआ है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949