बीकानेर में स्कूल में चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में बीकानेर जिले के ऊपनी गांव में चार साल के एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसके सिर की चमड़ी खा गए। कान काट लिया और शरीर को बुरी तरह से नोंच दिया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसको अस्पताल में पहुंचाया। बच्चा मंगलवार को पहली बार स्कूल गया था। बच्चे का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक डा. एलके कपिल ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है।
होगी प्लास्टिक सर्जरी
उसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। जानकारी के अनुसार ग्रामीण रामप्रताप का चार वर्षीय बच्चा रामू मंगलवार को गांव के स्वामी विवेकानंनद सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए पहले दिन गया था। उसका सात साल का बड़ा भाई साथ था।
कुछ देर कक्षा में बैठने के बाद वह बाहर खेल के मैदान में चला गया। स्कूल के खेल मैदान का दरवाजा खुला होने के कारण कुत्तों का झुंड अंदर घुस गया और बच्चे पर हमला कर दिया।
प्रधानाध्यापक सुभाष मीणा ने बताया कि स्कूल के आसपास हिंसक आवारा कुत्तों के विचरण को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
\“गाजा में शांति जरूरी, भारत आंतकवाद के खिलाफ\“, इजरायली संसद में पीएम मोदी का संबोधन  |