search

ड्यूटी पर बलिदान हुए होमगार्ड गुरदीप सिंह, झारखंड में रेड के दौरान पड़ा दिल का दौरा; पंचकूला में आंसुओं के साथ दी गई अंतिम सलामी

deltin33 2025-11-27 01:43:06 views 533
  

परेड के दौरान होमगार्ड जवान को नमन किया, झारखंड रेड के दौरान दिल का दौरा पडने से गई जान (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस के होमगार्ड जवान गुरदीप सिंह के निधन से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, गुरदीप सिंह झारखंड में गई एक महत्वपूर्ण रेड में तैनात थे, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए पंचकूला पुलिस परिवार ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को पंचकूला पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड का माहौल शोकपूर्ण रहा। परेड के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता, एसीपी विक्रम नेहरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत होमगार्ड के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।  

मौन धारण के बाद परेड की नियमित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया गया। पुलिस जवानों ने दंगा-विरोधी उपकरणों जैसे बॉडी प्रोटेक्शन गियर, हेलमेट, लाठियाँ और शील्ड के साथ सामूहिक अभ्यास किया।  

अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण तकनीकों, त्वरित प्रतिक्रिया ड्रिल और सुरक्षा घेरा बनाने की प्रक्रियाओं पर विशेष फोकस किया गया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के अनुशासन, दक्षता और तैयारी की विस्तृत समीक्षा की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833