search

DU के दयाल सिंह कॉलेज में क्लास के दौरान गिरी छत, बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

Chikheang Yesterday 22:27 views 103
  

दयाल सिंह कॉलेज में कक्षा चलने के दौरान एक पोर्टा केबिन क्लासरूम की जिप्सम पैनल छत अचानक गिर गई।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में उच्च शिक्षा संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दयाल सिंह कॉलेज में बुधवार को कक्षा चलने के दौरान एक पोर्टा केबिन क्लासरूम की जिप्सम पैनल छत अचानक गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई छात्र या शिक्षक घायल नहीं हुआ।

कॉलेज के प्राचार्य वीके पालीवाल ने बताया कि यह हादसा पुराने ढांचे के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कई कक्षाएं अस्थायी पोर्टा केबिन में संचालित हो रही हैं, जिनकी स्थिति का आंकलन करना कठिन है। प्रशासन जल्द से जल्द बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रयासरत है और इसके लिए कई समझौते भी किए गए हैं।

छात्रों के अनुसार छठे सेमेस्टर की बीए इतिहास की कक्षा कमरा नंबर 36 में चल रही थी, तभी छत का हिस्सा गिर गया। उनका कहना है कि लाइब्रेरी के पीछे स्थित यह कक्ष पहले से ही जर्जर हालत में था और कई अन्य केबिन भी इसी स्थिति में हैं। शिक्षकों का भी मानना है कि बढ़ती छात्र संख्या के मुकाबले कॉलेज का ढांचा बेहद कमजोर है और नए भवन निर्माण की परियोजनाएं वर्षों से लंबित हैं।

एबीवीपी ने कहा कि छात्रों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अगर कालेज प्रशासन 10 दिनों के भीतर सभी क्लासरुम ठीक नहीं करवाता है तो एक बड़ा प्रदर्शन होगा।

यह भी पढ़ें- शिमला में दिल्ली पुलिस टीम पर FIR दर्ज, AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसियों को पकड़ने के बाद क्यों बढ़ा विवाद?   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931