search

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू, होम सेंटर पर होंगे एग्जाम

cy520520 Yesterday 21:56 views 1024
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स के तहत फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि तय कर दी है।

संगीत को छोड़कर बाकी सभी विषयों का प्रैक्टिकल होम सेंटर पर होगा। परीक्षा विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया गया है कि संगीत के अलावा बाकी विषयों का प्रैक्टिकल होम सेंटर पर ही गुरुवार से नौ मार्च तक कराए जाएंगे।

इसके लिए कालेज अपने ही महाविद्यालय के शिक्षक को आंतरिक परीक्षक और निकटतम महाविद्यालय के शिक्षक को वाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल) नियुक्त कर परीक्षा का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे।

अगर किसी महाविद्यालय में संबंधित विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में महाविद्यालय नजदीकी कालेज से दो शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे। सभी कालेजों को नियुक्त किए गए परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से कराया जाना अनिवार्य है।

इसके बाद सभी महाविद्यालय प्रैक्टिकल के अंक सीलबंद लिफाफा में 11 मार्च तक परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराएंगे। दूसरी ओर प्रैक्टिकल का अंक आनलाइन भेजने के लिए जल्द ही लिंक जारी किया जाएगा।
संगीत के प्रैक्टिकल के लिए बनाए जाएंगे केंद्र

विश्वविद्यालय स्तर से संगीत के प्रैक्टिकल के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा विभाग के स्तर से छह जिलों के संगीत के विद्यार्थियों के लिए केंद्रों का निर्धारण होगा। इसके लिए करीब तीन या उससे अधिक केंद्र बनाए जा सकते हैं।
20 मार्च तक जारी होगा फर्स्ट सेमेस्टर का परिणाम

स्नातक सत्र 2026 - 30 के तहत फर्स्ट सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग आखिरी चरण में हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। विश्वविद्यालय की यह योजना है कि 20 मार्च तक इसका परिणाम जारी कर दिया जाए।    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163400