search

गुरुग्राम छात्रा हमला: माणिक साहा ने हरियाणा सीएम से की बात, न्याय का मिला आश्वासन

cy520520 Yesterday 21:26 views 173
  

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को नायब सिंह सैनी ने न्याय का आश्वासन दिया है। फाइल फोटो



गुरुग्राम, पीटीआई। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के सीएम नायब ¨सह सैनी ने गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा पर हुए कथित हमले के संबंध में न्याय का आश्वासन दिया है।

गुरुग्राम में बायोटेक्नोलाजी की पढ़ाई कर रही छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर शारीरिक हमला किया।यह घटना 16 फरवरी को तब सामने आई, जब पीडि़ता ने कथित तौर पर अपनी मां को फोन करके बताया कि शिवम नाम का व्यक्ति तीन दिनों से उसे एक बंद कमरे में प्रताडि़त कर रहा है।
त्रिपुरा के सीएम ने फेसबुक पोस्ट पर दी जानकारी

साहा ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “आज मैंने पीडि़त छात्रा के मामले के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच करेंगे और पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। मैंने पीडि़ता की मां से भी बात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।“

यह भी पढ़ें: नमो भारत RRTS से बदलेगी एनसीआर की रफ्तार, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिलेगी बड़ी राहत; बढ़ेगा कारोबार   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392