search

धनबाद वालों को होली का उपहार, PM मोदी दिखाएंगे Amrit Bharat को हरी झंडी; चेक करें रूट और टाइमिंग

Chikheang Yesterday 20:56 views 433
  

एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी



जागरण संवाददाता, धनबाद। होली से पहले धनबाद के एक और नई ट्रेन का उपहार मिलेगा। धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस पटरी पर उतरेगी। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण भारत से चार नई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे।

इनमें कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस समेत तांबरम-मंगलुरु अमृत भारत, नागरकोल-चर्लपल्ली अमृत भारत और रामेश्वरम-मंगलुरु एक्सप्रेस शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह तमिलनाडु के मदुरई स्टेशन पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई ट्रेनों के हरी झंडी दिखाएंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट के दूसरे दिन दो फरवरी को धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन को स्वीकृति दिए जाने की घोषणा के साथ ही शीघ्र चलने की बात कही थी। उद्घाटन के बाद नियमित सेवा की तिथि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत का संभावित टाइम टेबल व नंबर

22363 धनबाद-काेयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। धनबाद से शाम 4:10 पर चलकर सोमवार शाम 6:30 पर कोयंबटूर पहुंचेगी।

22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कोयंबटूर से सुबह 7:50 पर चलकर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।
गोमो, गया, डीडीयू, जबलपुर व काटपाडी होकर चलेगी ट्रेन

धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेडापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लाेर, गुडूर, रेनीगुंटा, तिरुत्तनी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड व तिरुप्पुर में होगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में बदलाव संभव है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919