search

Kanpur में अखिलेश यादव की समोसा पालिटिक्स, AI समिट में तैयारियाें पर खड़े किए सवाल

cy520520 Yesterday 20:27 views 887
  

बिरहाना रोड में अपनी बेटी अदिति यादव के साथ आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। उनके साथ विधायक अमिताभ बाजपेई, नसीम सोलंकी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी। संगठन  



जागरण संवाददाता, कानपुर। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंचे सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को राजनैतिक रौ में दिखे। समारोह स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहां उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआइ समिट की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं, वहीं स्वरूप नगर में उन्होंने एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया और बाद में समोसे का स्वाद लेने बिरहाना रोड जा पहुंचे। इस तरह से उन्होंने खुद को आम आदमी के करीब होने का संदेश दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होटल विजय इंटरकांटिनेंटल में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां उनके भतीजे तेजप्रताप तेजू की बुआ के बेटे की शादी हो रही है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पहले एआइ समिट पर बात की। बोले, इसके लिए भाजपा सरकार ने कोई तैयारी नहीं थी। यही वजह रही कि एक निजी संस्थान ने दूसरे देश के रोबोट को अपना बताकर फजीहत कराई। दुनिया भर के लोग जहां जमे थे, वहां प्रदर्शन हुआ। इससे साफ है कि वहां सुरक्षा तैयारियों में भारी कमी थी।

उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि सरकार उन्हें अपमानित कर रही है। यह सनातन धर्म का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सनातन के इस बयान को आगे बढ़ाया और कहा कि सरकार किसी और के दस्तावेज चेक करने जा रही थी, मगर एसआइआर के बाद देश का हिंदू अपने दस्तावेज तलाश रहा है, क्योंकि सबसे ज्यादा वोट इनके ही काटे गए हैं।


आरोप लगाया कि अयोध्या में बिना नोटिस के लोगों के घर मकान और दिवालें तोड़ी जा रही हैं और बीजेपी के लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। जगह-जगह कब्जा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर भी उन्होंने तंज कसा। बोले, उनकी चलती नहीं है। उनकी चलती तो बटुकों को चोटी पड़कर अपमानित नहीं होना पड़ता। कानपुर देहात में हुए मरौडी कांड का जिक्र करते हुए कि पीड़ित परिवार की आज तक मदद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कानपुर का विकास हो, मिल चलें, पुनः इंडस्ट्रियल टाउन बने, तब लगेगा कि विकास हुआ है।  

वह अंदर हाल में पहुंचे तो अपने बगल में पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह को देखकर वह असहज हो गए। अखिलेश यादव को कार्यक्रम स्थल पर करीब 45 मिनट रुकना था, मगर वह वहां पर केवल सात मिनट ही रुके। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्वरूप नगर के चाट चौराहा स्थित घटापारा रेस्टोरेंट पहुंचे। इसके बाद वह बिरहाना रोड स्थित \“\“मुन्ना समोसा\“\“ की दुकान पर पहुंचे और समोसा के साथ राजनैतिक चर्चा की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी अदिति यादव, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक नसीम सोलंकी और उनके पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और विधायक मोहम्मद हसन रूमी, सम्राट विकास आदि मौजूद रहे।
शिवपाल भी आए

वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी होटल विजय विला पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर धंधा कर रही है। वर्ष 2027 में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व प्रदेश सचिव आशीष चौबे भी मौजूद रहे   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427