search

पुरानी सरकार के चिंटू-मिंटू के पास अब काम नहीं: रेखा गुप्ता; AAP के तंज पर सीएम का करारा जवाब

cy520520 2025-10-9 10:05:48 views 1249
  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के \“मुख्यमंत्री अनपढ़ हैं, अंगूठा लगाती हैं\“ वाले राजनीतिक तंज का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा, \“पुरानी सरकार के कुछ चिंटू-मिंटू उनके हर कार्यक्रम की वीडियो देख रहे हैं, अब उनके पास कोई काम तो है नहीं।\“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिनभर मेरे कार्यक्रमों की वीडियो देखते हैं और एक शब्द निकालकर कुछ भी कहने लगते हैं। कल वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की सक्रिकता की प्रशंसा में उन्होंने कहा था कि वे जो भी विकास कार्यों की फाइल लाते हैं, उस वे पर तुरंत अंगूठा लगा देती हूं। इसी बात को ही दूसरी पार्टी वालों में प्रसारित कर दिया।

बुधवार रात रोहिणी सेक्टर-10 के जेएमडी टेंट में अग्रवाल सभा रोहिणी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की ओर से आयोजित करवा चौथ मेहंदी उत्सव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिये बिना कहा कि इन लोगों का मैं क्या करूं। हम इनकी तरह प्रोफेशन नहीं हैं, हम सीधे साधे लाेग हैं।

मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर समाज को देना, यही हमारी परंपरा व संस्कार हैं। यही शिक्षा महाराजा अग्रसेन ने दी है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य दिल्ली को आगे लेकर जाने का है, इसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, निगम पार्षद ऋतु गोयल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उद्यमी ब्रजलाल सर्राफ ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम में नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही, निगम पार्षद स्मिता कौशिक के अलावा त्रिलोकी नाथ, प्रीतम कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने रचाई मेहंदी

करवा चौथ मेहंदी उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई और जमकर डांस किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। अग्रवाल सभा रोहिणी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष संजय बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में मेहंदी रचाने वाले लगभग 100 कारीगरों ने करीब 800 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाई। कार्यक्रम संयोजक निगम पार्षद ऋतु गोयल ने बताया कि संस्था लगातार 16 वर्ष से करवाचौथ पर्व पर मेहंदी उत्सव का आयोजन कर रही है।

यह भी पढ़ें- गेंदा की खेती करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं किसान, फूलों की महक से दूर होगी घर की गरीबी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164254