प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी इजरायल पहुंचे हैं। इजरायलयात्रा के दौरान पीएम मोदी के विमान की लोकेशन को दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
दुनियाभर की विमानों के मूवमेंट को ट्रैक करने वाला प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार के डेटा के मुताबिक बुधवार शाम पौने चार बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में एंट्री कर रही थी उस वक्त इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे।  |