search

BMC ने पेश किया 81 हजार करोड़ रुपये का बजट, मुंबईवासियों के लिए क्या है खास; प्वाइंट्स में पढ़ें

Chikheang 4 hour(s) ago views 324
  

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बजट पेश किया। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा, जो 2025-26 के 74,427.41 करोड़ रुपए के बजट अनुमान से 8.77 परसेंट ज्यादा है।

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने देश की सहसे अमीर सिविक बॉडी का बजट पेश किया, जिसमें कैपिटल खर्च 48,164.28 करोड़ रुपए आंका गया, जो 2025-26 के 39,159.51 करोड़ रुपए के रिवाइज्ड अनुमान से लगभग 11.59 प्रतिशत ज्यादा है। 2025-26 में कैपिटल खर्च का अनुमान शुरू में 43,162.23 करोड़ रुपए था, लेकिन बाद में इसे कम कर दिया गया।
2026-27 के लिए के प्रस्तावित रेवेन्यू खर्च

  • 2026-27 के लिए के लिए रेवेन्यू खर्च 32,698.44 करोड़ रुपए प्रस्तावित है, जो 2025-26 के 28, 257.91 करोड़ रुपए के बदले हुए अनुमान के लगभग 15.71 प्रतिशत ज्यादा है।
  • मौजूदा वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू खर्च का अनुमान शुरू में 31,204.53 करोड़ रुपए था, लेकिन बाद में खर्च को कम करने के उपायों के बाद इसे 2,946.62 करोड़ रुपए कम कर दिया गया।
  • 2026-27 के लिए के लिए अनुमानित रेवेन्यू इनकम 51,510.94 करोड़ रुपए है, जो पिछले बजट अनुमान 43,159.40 करोड़ रुपए से 19.35 प्रतिशत ज्यादा है।
  • 2025-26 के रेवेन्यू इनकम अनुमान को बाद में बढ़ाकर 46,778.12 करोड़ रुपए कर दिया गया, जो 8.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

बीएमसी का मुख्य इनकम सोर्स क्या है?

बीएमसी के मुख्य इनकम सोर्स में से एक, प्रॉपर्टी टैक्स रेवेन्यू, 2026-27 के लिए 7,000 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जबकि 2025-26 के लिए रिवाइज्ड अनुमान 6,200 करोड़ रुपए था। 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स का ओरिजिनल अनुमान 5,200 करोड़ रुपए था।

31 जनवरी, 2026 तक के डेटा के अनुसार, नगर निकाय ने 19,001.88 करोड़ रुपए का रेवेन्यू खर्च किया है, जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के रिवाइज्ड अनुमान का 67.24 प्रतिशक है, जबकि इसी समय के दौरान कैपिटल खर्च 22,425.16 करोड़ रुपए रहा।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167845