search

Xiaomi का 8,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

LHC0088 6 hour(s) ago views 150
  

Xiaomi का 8,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपना एक और नया 8,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Xiaomi के आने वाले डिवाइस की जानकारी दी है और बताया है कि फोन में बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि अभी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये Xiaomi 17 Max हो सकता है।
Xiaomi 17 Max की खूबियां

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता। हाल के Xiaomi डिवाइस की तरह, 17 Max में HyperOS 3-बेस्ड Android 16 देखने को मिल सकता है।

डिवाइस में 200-मेगापिक्सल के बड़े-सेंसर वाले प्राइमरी कैमरा होने की बात कही जा रही है, जिसे पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ पेयर किया जा सकता है। साथ ही फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड बड़ा डिस्प्ले, बराबर साइड्स वाला सिमेट्रिकल नैरो-बेजल डिजाइन मिल सकता है। कहा जा रहा है कि ओवरऑल डिजाइन लैंग्वेज एक क्लीन और मिनिमलिस्ट एस्थेटिक को फॉलो कर सकता है।
Xiaomi 17 Max के कैमरा डिटेल्स

Xiaomi के इस डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी लेंस, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-कैमरा मिल सकता है।
Xiaomi 17 Max लॉन्च डिटेल्स

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Xiaomi 17 Max अप्रैल में चीन में लॉन्च हो सकता है। इस डिवाइस का मुकाबला Vivo X300 Max से हो सकता है, जिसके कंपनी मार्च में चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, इन डिवाइस की ग्लोबल अवेलेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi का 54,998 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 29,999 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दो 32MP सेल्फी कैमरा भी   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165736