search

फिरोजपुर रैली में SOI का शक्ति प्रदर्शन, रणबीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में उमड़ा छात्रों का सैलाब; सुखबीर बादल का जोरदार स्वागत

Chikheang 5 hour(s) ago views 941
  



संवाद सूत्र, फिरोजपुर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में फिरोजपुर में आयोजित हुई पंजाब बचाओ रैली में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं छात्र संगठन एसओआई की भी बड़ी उपस्थिति रही।

एसओआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में वाहनों के साथ पहुंचे युवाओं ने रैली में शामिल होकर जोश और उत्साह का संचार किया। फिरोजपुर ग्रामीण हलके में आयोजित इस रैली का नेतृत्व हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह जिंदू कर रहे थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

सुखबीर सिंह बादल के काफिले का गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद रणबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश की जनता पुनः पंथक सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा झाड़ू सरकार से लोग निराश हो चुके हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव एकतरफा रहने वाले हैं।

ढिल्लों ने कहा कि आगामी चुनावों में छात्र संगठन की भूमिका अहम रहेगी। उनका कहना था कि जब शिक्षित वर्ग सक्रिय होता है तो बेहतर सरकार का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन शीघ्र ही बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान और कार्ययोजना तैयार कर रहा है, जिसके तहत लाखों विद्यार्थियों को एसओआई से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर एसओआई के वरिष्ठ नेता सौरवदीप, दिक्षित भट्टी, रमन आलेवाला, मनप्रीत मनी और गुरजंट ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167845