search

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, जींद-सोनीपत ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल रनिंग ट्रायल

deltin33 3 hour(s) ago views 675
  

देश में पहली बार हाइड्रोजन से चली ट्रेन (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल बुधवार की दोपहर को लिया गया। जींद-सोनीपत रेल लाइन पर 70 किमी प्रति घंटा की गति से 10 किमी तक ट्रेन चलाई गई। ललित खेड़ा-पिंडारा स्टेशन के बीच दो चक्कर लगाए गए हैं।

इससे पहले सुबह सात बजे जींद जंक्शन के यार्ड से डीजल इंजन से जोड़कर ट्रेन को पटरी पर लाया गया। डीजल इंजन की सहायता से ट्रेन को हांसी रोड पुल तक धीरे-धीरे लाया गया। यार्ड से थोड़ी दूर चलते ही ट्रेन को पुल के पास रोका गया।

इसके बाद ट्रेन को वापस जींद जंक्शन पर लाया गया। जींद जंक्शन से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन का फि लहाल ललितखेड़ा और पिंडारा स्टेशन के बीच हाइड्रेजन ट्रेन से चलाकर देखा जा रहा है।

फिलहाल ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच दो चक्कर लगा चुकी है। पहले 22 फ रवरी को ट्रायल की योजना थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते उस दिन इसका ट्रायल नहीं हो पाया था। ट्रेन को हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में टेस्टिंग की गई थी।

ट्रायल के लिए ट्रेन में एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं। एक कैन दस से 15 लीटर की क्षमता वाला है। बता दे कि यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है। ट्रेन एक जनवरी को दिल्ली से जींद जंक्शन पर पहुंची थी। लगभग दो महीने से प्लांट के अंदर हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग का काम चल रहा था। अब लगभग दो महीने बाद ट्रेन का रंनिग ट्रायल हो रहा है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476669