search

जहानाबाद के मखदुमपुर में 47 करोड़ से बना आवासीय विद्यालय, 720 छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा

cy520520 3 hour(s) ago views 326
  

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मखदुमपुर प्रखंड के धराउत गांव में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के बच्चों के लिए लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिले में पहले से संचालित अंबेडकर आवासीय विद्यालय दक्षिणी तथा अति पिछड़ा बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा के बाद यह तीसरा बड़ा अत्याधुनिक आवासीय शैक्षणिक संस्थान होगा, जहां छात्रों को उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।

भवन का हस्तांतरण कल्याण विभाग को होते ही यहां शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। यह आवासीय विद्यालय कक्षा बारहवीं तक संचालित होगा। तैयारी है कि नए शैक्षणिक सत्र, यानी अप्रैल माह से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

विद्यालय में कुल 720 छात्र-छात्राओं के आवासीय रूप से अध्ययन की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकेगा। विद्यालय को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है। यहां विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान समेत सभी आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

आवासीय सुविधा के तहत छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए गए है, जिनमें 360-360 बेड की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों और अन्य कर्मियों के लिए भी अलग से आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है, ताकि शैक्षणिक माहौल को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

इस विद्यालय के शुरू होने से आसपास के इलाकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। विशेषकर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा।


विद्यालय भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। भवन निर्माण विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण शीघ्र किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर अप्रैल सत्र से ही विद्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया जाए। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को समय पर नामांकन और पढ़ाई शुरू करने का लाभ मिल सकेगा। - संजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254