search

RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती एग्जाम डेट में बदलाव, अब इन डेट्स में आयोजित होगी परीक्षा

Chikheang 2 hour(s) ago views 148
  

RRB Technician Exam Date 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है। पहले इस वैकेंसी के लिए एग्जाम 5 से 9 मार्च तक करवाया जाना था लेकिन रेलवे की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के मुताबिक अब परीक्षा का आयोजन 6 से 13 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।
डेट वाइज पूरा शेड्यूल

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती (CEN 2/2025 ) परीक्षा का आयोजन 4 डेट्स- 6, 9, 10 एवं 13 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।
सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी की जाएगी। इससे आवेदनकर्ता अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
परीक्षा पैटर्न

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन्स विषयों से सवाल पूछे जायेंगे।
ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उनपर तुक्का लगाने से बचें।

  
भर्ती विवरण

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के जरिये देशभर के विभिन्न रेलवे जोन के अंतर्गत कुल 6238 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 6055 पद एवं टेक्नीशियन ग्रेड I के लिए 183 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755