search

Realme का 7,000mAh टाइटन बैटरी वाला 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और ArmorShell प्रोटेक्शन

Chikheang 4 hour(s) ago views 279
  

Realme का 7,000mAh टाइटन बैटरी वाला 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और ArmorShell प्रोटेक्शन   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियली अपने अगले C-सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। पिछले हफ्ते इस फोन का मार्केटिंग पोस्टर ऑनलाइन सामने आया था। अब कंपनी ने अनाउंस किया है कि Realme C83 5G भारत में अगले महीने 7 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

नए फोन के अनाउंसमेंट के साथ ही Realme ने फोन के लिए एक Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे यह पता चलता है कि डिवाइस में कौन-कौन से खास फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। चलिए डिवाइस से जुड़ी बाकी डिटेल्स भी विस्तार से जान लेते हैं...
Realme C83 5G की लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी

Realme अपना ये नया C सीरीज का फोन 7 मार्च को लॉन्च करेगा, जिसका लॉन्च दोपहर में होगा। फ्लिपकार्ट ने फोन को पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है, जिससे ये भी कन्फर्म हो गया है कि ये फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि फोन की कीमत अभी तक रिवील नहीं की गई है, लेकिन फ्लिपकार्ट पेज से पता चलता है कि डिवाइस में बैटरी लाइफ, ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले स्मूदनेस पर फोकस रहेगा।
मिलेगी 7,000mAh की टाइटन बैटरी

Realme C83 5G में सबसे खास इसकी बैटरी हो सकती है जो 7,000mAh की टाइटन बैटरी होने वाली है। Realme के मुताबिक, बैटरी को माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 53 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर रेंज में स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है।

इतना ही नहीं कंपनी 6 साल की बैटरी हेल्थ का भी दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन 27.7 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग, 159.8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 58.5 घंटे कॉलिंग, 15.6 घंटे गेमिंग और करीब 890.5 घंटे स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
खास AI पावर सेविंग फीचर भी

इतना ही नहीं इस फोन में खास AI पावर सेविंग फीचर भी देखने को मिलने वाला है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि ये एक्स्ट्रा 400mAh के बराबर पावर बचा सकता है और 1.2 घंटे तक का एक्स्ट्रा वीडियो प्लेबैक टाइम भी दे सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है।
ड्यूरेबिलिटी और प्रोटेक्शन फीचर्स

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी ये नया C सीरीज का फोन काफी खास होने वाला है, जहां डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफ़िकेशन के साथ आएगा और ब्रांड इसे ArmorShell प्रोटेक्शन बता रहा है। इसके अलावा Realme C83 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167806