AIIMS NORCET 10th Recruitment: यहां देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से (NORCET 10th) नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग किया हो। या फिर उम्मीदवारों के पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवीरों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 34,800 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये, एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, इन स्टेप्स से करें अप्लाई  |
|