search

संतकबीर नगर में BJP नेता ने BDO से किया अभद्र व्यवहार, विरोध में ब्लाक मुख्यालयों में कामकाज ठप

LHC0088 4 hour(s) ago views 277
  

खलीलाबाद ब्लाक मुख्यालय पर सरकारी कामकाज ठप कर मुख्य गेट के पास विरोध जताते अधिकारी व कर्मचारी। जागरण  



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। भाजपा नेता का पौली के बीडीओ के साथ गत मंगलवार को दुर्व्यवहार करने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज बीडीओ,एडीओ पंचायत,एडीओ आइएसबी सहित अन्य कर्मी बुधवार को पौली व खलीलाबाद ब्लाक मुख्यालय पर काम नहीं कर रहे हैं।

यही स्थिति जनपद के अन्य ब्लाक मुख्यालय पर होने की बात सामने आई है। सरकारी कामकाज ठप हो गया है। इसके चलते विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआइआर)व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दावे-आपत्तियों के निस्तारण का काम भी बाधित हो गया है।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन के नवजात की मौत, हंगामा

अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि जब तक भाजपा नेता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं होगा,तब तक वे काम कोई काम नहीं करेंगे।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622