search

बठिंडा के रामपुरा फूल में रफ्तार का कहर, टोल कर्मी की सड़क हादसे में मौत; साथी गंभीर रूप से घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 652
  

टोल कर्मी की सड़क हादसे में मौत (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। रामपुरा फूल में स्थित खालसा मार्केट के पास बीती रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव फूल निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है, जोकि भुच्चो टोल प्लाजा पर कार्यरत था।

हादसे में उसका साथी गुरनिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया। मृतक के दोस्त जगदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बीती रात बठिंडा से लौट रहे थे।

वापसी के दौरान उनकी मुलाकात लेहरा बेगा टोल प्लाजा पर अपने दोस्त शमशेर सिंह से हुई। शमशेर सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी रात 12 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद वे साथ में गांव फूल के लिए रवाना होंगे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जगदीप सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर आगे चल रहे थे, जबकि गुरनिंदर सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे शमशेर सिंह सवार था।

जैसे ही वे खालसा मार्केट के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार पीबी-03-एएन-0262 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। कार को गांव गिल कलां निवासी आरोपित मनप्रीत सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल रामपुरा फूल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने शमशेर सिंह को मृतक घोषित कर दिया, जबकि गुरनिंदर सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे रेफर कर दिया गया।

थाना सिटी रामपुरा के सब-इंस्पेक्टर गुरदित्त सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्त जगदीप सिंह की शिकायत पर आरोपित कार चालक मनप्रीत सिंह निवासी गांव गिल कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167668