search

मस्जिद में तरावीह के बाद लड्डू बांटने के दौरान जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Chikheang 2026-2-25 12:26:54 views 1201
  

मस्जिद में दो पक्षों में होती मारपीट। वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, मेरठ। एक मस्जिद में तरावीह के बाद लड्डू बांटने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बेल्टों से हमला किया गया। इससे मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हापुड़ रोड पर चमड़ा पैंठ क्षेत्र की एक मस्जिद का सोमवार रात का बताया जा रहा है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में मस्जिद में काफी लोग एकत्र हैं। तरावीह के बाद का यह दृश्य नजर आ रहा है। 34 सेकेंड के वीडियो में दो पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं।

कुछ युवक बेल्ट से हमला कर रहे हैं। मस्जिद में मौजूद लोग जान बचाने को इधर-उधर भाग रहे हैं। कुछ लोग दोनों पक्षों को पकड़ते व समझाते दिख रहे हैं। मारपीट के बीच फंसे एक बच्चे को भी लोग बीच से निकालते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ अग्निकांड: आग में जलकर पांच बच्चों सहित महिला की मौत, घर की दीवारों में दब गईं चीखें

मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल है। लोहियानगर थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो चमड़ा पैंठ क्षेत्र की एक मस्जिद का है। मस्जिद में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में कक्षा सात की दो छात्राओं ने स्कूल में निगल लिया सल्फास   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244