search

नोएडा पुष्प प्रदर्शनी में गमले-फूलों की लूट, वायरल वीडियो में दिखी भीड़ की शर्मनाक हरकत

Chikheang 2 hour(s) ago views 747
  

पुष्प प्रदर्शनी में गमले चुराने का वीडियो वायरल। फोटो- वायरल वीडियो का स्क्रीन ग्रैब



जागरण संवादादाता, नोएडा। नोएडा सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में पुष्प प्रदर्शनी के समापन के बाद लोग गमले और फूल लूट ले गए। इससे संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

31 सेकेंड के इस वीडियो में भीड़ में कई लोग फूल और गमले लूटते नजर आ रहे हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। बता दें शिवालिक पार्क में चार दिवसीय फ्लावर शो का रविवार को समापन हुआ।

समापन पर देर शाम यहां भीड़ पहुंची। फूल और गमलों को लूटने की सभी में होड़ मच गई। घटना का वीडियो बना रहे व्यक्ति ने इसको गलत बताया। नोएडा को पढ़े-लिखों का शहर माना जाता है। यहां साक्षरता दर भी अधिक है।

ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो से लोगों ने पढ़े लिखे लोगों की हरकत और मानसिकता को बेहद खराब बताया है। लुटते गमले और फूलों को बचाने के लिए गार्ड सीटी बजाता रहा लेकिन लोग नहीं माने।
बाहर लगे फूल और गमले पहले ही हो गए चोरी

फ्लावर शो के दौरान शिवालिक पार्क के बाहर सड़कों पर भी प्राधिकरण ने फूल और गमले लगाए। लोगों ने यहां से भी आधे से ज्यादा गमले और फूलों की चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें- नोएडा पुष्प प्रदर्शनी में पार्किंग विवाद गहराया, बिना टेंडर हो रही मनमानी वसूली   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167689