search

Karan Kundrra ने प्यार में की सभी हदें पार, सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का चेहरा

LHC0088 4 hour(s) ago views 562
  

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TejRan के फैंस की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब करण (Karan Kundrra) अपने रिश्ते को एक स्टेप ऊपर ले गए हैं। अब इससे पहले कि आप ये सोचें कि दोनों शादी करने वाले हैं तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
करण ने बनवाया तेज का टैटू

ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस 15 के स्टार अपनी प्रेमिका को सचमुच हर समय अपने दिल के करीब रखना चाहते हैं। दरअसल अपने प्यार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, करण ने तेजस्वी की तस्वीर अपने सीने पर टैटू करवा ली है। हाल ही में मुंबई में रमजान के एक उत्सव के दौरान करण ने सबके सामने अपना नया टैटू फ्लॉन्ट किया।

  

यह भी पढ़ें- \“Tejasswi का ब्वॉयफ्रेंड हमेशा...\“ जरीन खान के साथ पार्टी कर रहे करण कुंद्रा पर क्यों उठे सवाल? वायरल वीडियो
        View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मीडिया के सामने एक्टर ने किया रिवील

मुंबई में हाल ही में हुए रमजान उत्सव में, करण ने अपने नए टैटू को दिखाकर पैपराजी को चौंका दिया। करण कुंद्रा ने अपने चेस्ट के राइट साइड पर तेजस्वी की एक बड़ी तस्वीर गुदवाई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये टैटू परमानेंट है या सिर्फ एक टेंपरेरी डिजाइन है।

इस दौरान करण ने बैंगनी कलर का कुर्ता पहना हुआ था और स्माइल करते हुए साइड से उन्होंने अपना टैटू दिखाया। वहीं अब फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेन इन लव।“ दूसरे ने लिखा, “वह उनकी छोटी सी जान है tejasswiprakash।“ वहीं कई अन्य लोगों ने इसे प्यारा बताया और दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।“
        View this post on Instagram

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

करण ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

बुज्जूका स्पॉटलाइट से बात करते हुए करण ने बताया कि यह तेजस्वी के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने कहा, “कल उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज हो रही है और क्योंकि इसका नाम साइको सैयां है, इसलिए मैं साइको सैयां बन गया। यह तेजू के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, उससे पहले वीडियो उन तक पहुंच जाएगा।”

करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। जल्द ही उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों तभी से एक-दूसरे के साथ हैं।

यह भी पढ़ें- शादी करने वाले हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash? करीबी दोस्त ने कर दिया खुलासा   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586