search

बेअदबी मामलों पर सख्त कानून की मांग तेज; पटियाला में गुरजीत सिंह के समर्थन में जुटे लोग, संगरूर में 100 से अधिक हिरासत में

LHC0088 3 hour(s) ago views 193
  

समाना में चल रहे प्रदर्शन मे मौजूद लोग।  



जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला में समाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर समाना में गुरजीत सिंह फौजी के समर्थन में धरना लगातार जारी है। धरना स्थल पर समर्थक शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हैं और सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग दोहरा रहे हैं।

धरने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने धरना स्थल के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर वाटर कैनन और टिप्पर भी लगाए गए हैं, ताकि हालात बिगड़ने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में चार दिन में दूसरा इनकाउंटर; सरपंच हत्या के आरोपित शूटर व पुलिस में चली गोलियां, घायल हालत में काबू
संगरूर में किसानों के खिलाफ कार्रवाई

धरने को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने आसपास के जिलों में भी सक्रियता बढ़ा दी है। संगरूर में करीब 100 से अधिक किसान संगठनों के सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया गया, ताकि वे बड़ी संख्या में समाना न पहुंच सकें। वहीं पातड़ां में भी लगभग 10 लोगों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया।

धरना समर्थकों का कहना है कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त और विशेष कानून बनाया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि मौजूदा कानूनी प्रावधान पर्याप्त नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- पटियाला के पातड़ां में एनआरआई पर हमला; 50 लाख रंगदारी न देने पर गांव के लोगों पर आरोप
कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और धरना शांतिपूर्वक चल रहा है।

हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लेने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। इसे लेकर समर्थक जहां इसे लोकतांत्रिक अधिकार बता रहे हैं, वहीं प्रशासन इसे एहतियाती कदम करार दे रहा है। फिलहाल धरना जारी है और सभी की नजर सरकार की अगली रणनीति पर टिकी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नियमित डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया तेज; यूपीएससी ने 10 दिन में मांगा अधिकारियों का पैनल प्रस्ताव   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165559