search

6,500mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

cy520520 4 hour(s) ago views 304
  

6,500mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स ने कुछ दिन पहले एक शानदार 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Infinix Note Edge 5G के नाम से भारत में पेश किया है। ये मिड-रेंज स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) XOS 16 मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं, आज से इस फोन की सेल शुरू हो रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें...
Infinix Note Edge 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Infinix Note Edge 5G की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है जहां आपको इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। डिवाइस के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 25,999 रुपये है।

डिवाइस की सेल 25 फरवरी यानी आज से फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। डिवाइस को आप लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI और ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है।
Infinix Note Edge 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हैंडसेट में 6.78-इंच 1.5K LTPS 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इतना ही नहीं पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Mali-G610 GPU और 8GB तक LPDDR5X RAM मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है।
Infinix Note Edge 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो Infinix Note Edge 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197