गाजियाबाद के स्कूल में दिखा तेंदुआ। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल परिसर में तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जबकि पुलिस ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।
प्रशासन के अनुसार, छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। स्कूल के आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास के लोगों से घरों के अंदर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस और वन कर्मी लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 20 बीघे की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, दुहाई-सैतली में चला प्राधिकरण का बुलडोजर  |