search

YouTube Premium Lite प्लान में बड़ा बदलाव, अब मिलेंगी ये सुविधाएं भी

cy520520 8 hour(s) ago views 337
  

YouTube Premium Lite प्लान में बड़ा बदलाव, अब मिलेंगी ये सुविधाएं भी






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब ने अपने किफायती Premium Lite प्लान में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अब इस प्लान में दो जरूरी फीचर Background Play और Offline Downloads की सुविधा को भी जोड़ने का ऐलान कर दिया है। जी हां, कंपनी के अनुसार ये बदलाव यूजर फीडबैक के बेस पर किए गए हैं और इससे Lite प्लान अब पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गया है।

अपडेट आज से शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में सभी मार्केट्स में रोल आउट कर दिया जाएगा जहां ये प्लान उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कि Premium Lite में क्या-क्या बदल गया...
Premium Lite प्लान में क्या-क्या बदला

यूट्यूब की ऑफिशियल तौर घोषणा करने हुए बताया है कि Premium Lite यूजर्स को अब कई नए फायदे मिलेंगे। अब प्लान में Background Play का सपोर्ट मिलेगा, यानी एप मिनिमाइज करने या स्क्रीन लॉक करने पर भी वीडियो रुकेगा नहीं। पॉडकास्ट या इंटरव्यू सुनने वालों के लिए ये फीचर काफी यूजफुल होने वाला है।


Over the next few weeks, we’re introducing new features to our @youtube Premium Lite tier.

You’ll soon be able to enjoy most videos offline and in the background, in addition to most videos ad-free.

Excited to keep giving our subscribers more flexibility to choose the YouTube… pic.twitter.com/7vroOdAbYZ — Neal Mohan (@nealmohan) February 24, 2026


साथ ही अब इस प्लान में यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलने वाली है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी अपने पसंद के वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा Lite प्लान में अब वीडियो देखने का एक्सपीरियंस लगभग प्रीमियम जैसा होगा। हालांकि YouTube Music और म्यूजिक वीडियोज के लिए अब भी फुल YouTube Premium प्लान लेना जरूरी है।
YouTube Premium प्लान्स की कीमतें

YouTube Premium Lite प्लान की कीमत ₹89/महीना से शुरू होती है। जबकि रेगुलर वाले YouTube Premium की शुरुआती कीमत ₹149/माह है। रेगुलर प्लान में सभी वीडियो पर बिना विज्ञापन, YouTube Music प्रीमियम, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड की सुविधा देखने को मिलती है।

वहीं, लाइट यूजर्स के लिए YouTube का यह कदम Premium Lite को पहले के मुकाबले काफी शानदार बना रहा है और यूजर्स के लिए इसे चुनना अब ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163281