search

पहली बार खरीदी है कार तो रखें इस तरह ध्‍यान, कभी परेशान नहीं करेगी गाड़ी

LHC0088 4 hour(s) ago views 980
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री की जाती है। इन कारों में से कई कारों को लोग पहली बार खरीदते हैं। कार खरीदने के बाद के बाद वह कम जानकारी के कारण कार को लंबे समय में कई तरह के भी पहुंचा देते हैं। पहली बार कार खरीदने के बाद किन बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
स्‍पीड का रखें ध्‍यान

पहली बार कार खरीदने के बाद कई लोग नई कार को काफी तेज स्‍पीड में चलाते हैं। ऐसा करने से इंजन को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। हादसा होने का मुख्‍य कारण पहली बार कार चलाते हुए आगे-पीछे और दाएं-बाएं से गाड़ी का अंदाजा कम होना होता है। नई कार खरीदकर पहली बार चला रहे हैं तो कोशिश करें कि कार को ज्‍यादा स्‍पीड में नहीं चलाएं।
समय पर करवाएं सर्विस

किसी भी कार को अगर ज्‍यादा समय तक बिना परेशानी उपयोग करना हो तो उसकी सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए। लेकिन पहली बार कार खरीदने वाले अक्‍सर गाड़ी की सर्विस को लेकर लापरवाही बरतते हैं। समय पर सर्विस न होने के कारण इंजन ऑयल खराब हो जाता है और कई बार वह जलने के कारण कम भी हो जाता है। इसके अलावा इंजन के अंदर गंदगी भी जम जाती है, जिससे बाद में परेशानी होती है।
टायर का रखें ध्‍यान

पहली बार कार खरीदने वाले अक्‍सर कार के टायर पर ध्‍यान नहीं देते। ऐसा करने के कारण टायर को लंबे समय में नुकसान होता है। कार खरीदने के बाद टायर में सही मात्रा में हवा का प्रैशर होना चाहिए। ऐसा न होने पर टायर की उम्र कम होने के साथ ही माइलेज पर भी बुरा असर होता है।
ज्‍यादा वजन को न रखें

पहली बार कार खरीदने के बाद कुछ लोग अपनी कार से काफी ज्‍यादा सामान या क्षमता से ज्‍यादा यात्रियों के साथ सफर करते हैं। अगर कार के साथ लंबे समय तक ऐसा किया जाता है तो फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ स्थिति में इंजन पर लोड पड़ता है और माइलेज में कमी आ जाती है।
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165508