search

ओडिशा में भुवनेश्वर-बारीपदा हेली टैक्सी सेवा का सफल परीक्षण, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

Chikheang 3 hour(s) ago views 780
  

Bhubaneswar-Baripada Heli-taxi Trial Successful  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी भुवनेश्वर और बारीपदा के बीच प्रस्तावित हेली टैक्सी सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है। मंगलवार को इस सेवा को लेकर स्थानीय पुलिस मैदान स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल परीक्षण लैंडिंग की गई।

यह सेवा राज्य के ओडिशा पर्यटन विभाग और पवनहंस लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की जा रही है। हेली टैक्सी सेवा के लिए सिंगल इंजन वाले बेल 206 बी3 जेटरेंजर हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा।

जिला पर्यटन अधिकारी हिमांशु महांति ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह से यात्रियों के लिए हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। परीक्षण लैंडिंग के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हेली लैंडिंग के बाद पर्यटन विभाग और पवनहंस लिमिटेड के अधिकारियों ने मयूरभंज जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सेवा के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और जरूरी निर्णय लिए।

बताया गया कि हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से भुवनेश्वर से बारीपदा की यात्रा न केवल कम समय में पूरी हो सकेगी, बल्कि यह आम लोगों के लिए भी बेहद सुविधाजनक होगी।

इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आपातकालीन परिवहन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही सिमिलिपाल समेत जिले के अन्य पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में मॉब लिंचिंग: बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक को मार डाला, पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार   

यह भी पढ़ें- ओडिशा के मयूरभंज में गैस सिलेंडर चोरी मामले की गवाही बनी जानलेवा, चश्मदीद की पीट-पीटकर हत्या   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596