search

आधुनिक पनडुब्बी के जनक जॉन फिलिप हॉलैंड ने एक उपन्यास के विचार से बसा दिया सबमरीन का संसार

deltin33 1 hour(s) ago views 887
  

John Philip Holland



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की सुरक्षा के लिए वर्तमान समय में आधुनिक पनडुब्बियां विशेष महत्व रखती हैं। वर्तमान समय में दुनियाभर के 6 देश भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और चीन किसी न किसी रूप में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली आधुनिक पनडुब्बियों का उपयोग समुद्र के भीतर रहकर सुरक्षा और युद्धों से से जुड़े विशेष अभियानों को अंजाम देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आधुनिक पनडुब्बी को किसने और कब बनाया जो आज वर्तमान समय में सुरक्षा के लिहाज से सभी देशों के लिए महत्वपूर्ण होती जा रही है।

अगर नहीं तो यहां से आप आधुनिक सबमरीन के जनक जॉन फिलिप हॉलैंड और उनके द्वारा बनाये गए सबमरीन के संसार की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कौन थे जॉन फिलिप हॉलैंड जिन्होंने पनडुब्बी को दिया जन्म

जॉन फिलिप हॉलैंड का जन्म 24 फरवरी 1841 को आयरलैंड के एक तटीय गांव में हुआ था। उनके पिता एक कोस्टगार्ड थे जिसके चलते उन्हें बचपन से ही समुद्री गतिविधियों में रुचि रही है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई \“क्रिश्चियन ब्रदर्स\“ स्कूल से पूरी की। शुरआती शिक्षा के बाद वे बेहतर भविष्य के लिए 1873 में अमेरिका चले गए जहां उन्होंने स्कूल शिक्षक के रूप में कार्य किया। वहीं रहते हुए उन्होंने अपनी पनडुब्बी के शुरुआती स्केच और गणितीय मॉडल तैयार किए।
उपन्यास में बताई गई पनडुब्बी से आया विचार

जॉन फिलिप हॉलैंड के पास कोई भी साइंस की डिग्री न होने के बावजूद उन्होंने आधुनिक पनडुब्बी की नींव रख दी। लेकिन उसका विचार उन्हें एक उपन्यास “ट्वेंटी थाउजेंड लीग्स अंडर द सी“ द्वारा है। महान लेखक जूल्स वर्न द्वारा इस पुस्तक में एक पनडुब्बी “नॉटिलस“ दिखाई गई थी। इसी को देखने के बाद हॉलैंड के मन में सबमरीन बनाने का विचार आया।
हॉलैंड द्वारा बनाई गई आधुनिक पनडुब्बियों की लिस्ट

  • Holland I,1878: यह सबमरीन हॉलैंड द्वारा बनाई गई पहली छोटी पनडुब्बी थी, जिसका परीक्षण न्यू जर्सी की पासेइक नदी में किया गया था।
  • Holland II (Fenian Ram),1881: हॉलैंड द्वारा बनाई गई यह सबमरीन कार्यात्मक पनडुब्बी मानी जाती है इसे आयरिश क्रांतिकारियों (Fenians) के लिए बनाया गया था।
  • Holland III,1883: यह Fenian Ram का एक छोटा संस्करण था, जिसका उपयोग नेविगेशन परीक्षणों के लिए किया गया।
  • Holland IV (Zalinski Boat),1885: इस पनडुब्बी को बनाने में अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट एडमंड जलिंस्की ने भी सहयोग दिया। इसे प्रयोगात्मक पनडुब्बी कहा गया।
  • Holland V (Plunger),1897: यह अमेरिकी नौसेना के लिए बनाई गई पहली बड़ी बड़ी सबमरीन थी। हालांकि, इसे बाद में नौसेना ने अस्वीकार कर दिया था।
  • Holland VI (USS Holland SS-1),1897: हॉलैंड की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है। 1900 में इसे अमेरिकी नौसेना द्वारा खरीदा गया और यह नौसेना की पहली आधिकारिक पनडुब्बी बनी।
  • HMS Holland 1,1901: यह हॉलैंड के डिजाइन पर आधारित ब्रिटिश रॉयल नेवी (UK) के लिए बनाई गई पहली पनडुब्बी।
  
ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन से किया गया था सम्मानित

हॉलैंड की तकनीक को पूरी दुनिया में पहचान मिली। 1904 के रूस जापान युद्ध के दौरान, जापान ने हॉलैंड की कंपनी से 5 पनडुब्बियां खरीदीं। इन पनडुब्बियों से जापान ने रूस जैसी महाशक्ति तक को हरा दिया। जापानी सम्राट हॉलैंड के काम से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें जापान के सर्वोच्च सम्मान \“ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन\“ से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- रुडयार्ड किपलिंग: अंग्रेजी साहित्य के पहले नोबेल विजेता व जंगल बुक के लेखक की अनोखी कहानी   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476507