search

मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच 80 पर आरओबी क्यों नहीं बन पा रहा? रेलवे एनओसी में अटका काम, चार बार डीपीआर में त्रुटि, तीन बार हुआ टेंडर

Chikheang 3 hour(s) ago views 602
  

चार साल से रुका एनएच 80 आरओबी निर्माण, मुंगेर-मिर्जाचौकी में रेलवे एनओसी का इंतजार जारी



जागरण संवाददाता, भागलपुर। मुंगेर के से मिर्जाचौकी के बीच एनएच 80 पर जाम की समस्या को कम करने के लिए तीन जगहों पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की योजना चार साल पहले बनाई गई थी। इसके लिए शिवनारायणपुर, सफियाबाद और मिर्जाचौकी के पास निर्माण की मंजूरी मिली थी। लेकिन अब तक परियोजना कई कारणों से अटकी हुई है।
डीपीआर और टेंडर में देरी

आरओबी निर्माण के लिए पहले डीपीआर बनाने वाली एजेंसी का चयन एक साल बाद हुआ। लेकिन चार बार डीपीआर में त्रुटियां सुधारने के कारण काफी समय व्यर्थ गया। इसके अलावा तीन बार टेंडर में कोई एजेंसी शामिल नहीं हुई। अब परियोजना रेलवे की एनओसी में फंस गई है।
मिर्जाचौकी आरओबी पर अब काम नहीं

सूत्रों के अनुसार, मिर्जाचौकी के पास एनएच विभाग अब आरओबी का निर्माण नहीं कराएगा। इसका कारण है कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क (ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट) में पहले ही वहां आरओबी बन चुका है। अब केवल शिवनारायणपुर के पास आरओबी का निर्माण होना शेष है। सात से आठ महीने से रेलवे से एनओसी नहीं मिली है। रेलवे नक्शा में संशोधन करने की बात कह रहा है।
शिवनारायणपुर आरओबी की स्थिति

शिवनारायणपुर के रेलवे क्रॉसिंग पर 10 मीटर चौड़ा आरओबी बनाया जाना है। एनएच 80 में इसके लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध है। मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 124 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिसे दो हिस्सों में अलग-अलग एजेंसी को सौंपा गया है।
मुंगेर-नाथनगर दोगच्छी सड़क परियोजना

इधर, मुंगेर से नाथनगर दोगच्छी तक एनएच 80 का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्य एजेंसी एमजी कंस्ट्रक्शन ने सड़क एनएच विभाग को हैंडओवर कर दी है। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर 10 मीटर चौड़ी सड़क में घोरघट से नाथनगर दोगच्छी तक 16 जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। ठेकेदार को दस साल तक सड़क का मेंटेनेंस करना होगा। इस हिस्से में कुल साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च हुए।
जीरोमाइल से मिर्जाचौकी सड़क निर्माण

400 करोड़ रुपये की लागत से जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक सड़क निर्माण अभी चल रहा है। इसे इस साल जुलाई तक पूरा करने की उम्मीद है। एकरारनामा के अनुसार 98 किलोमीटर सड़क का निर्माण 4 नवंबर 2024 तक पूरा होना था। लेकिन विभागीय और ठेकेदार की धीमी कार्यशैली के कारण सात महीने का अतिरिक्त समय बढ़ाकर 14 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।
निर्माण में अभी भी देरी

तय समय पर मुंगेर से नाथनगर दोगच्छी तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ। जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक सड़क निर्माण में अब कम से कम छह माह और लगने की संभावना है। घोषपुर फरका और मसाढू के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब तीन किलोमीटर पीसीसी सड़क बनाना अभी शेष है। वहीं, जीरोमाइल से मिर्जाचौकी के बीच 50 किलोमीटर में अब तक केवल 20 किलोमीटर नाला का निर्माण हुआ है।
जंक्शन और चौड़ी सड़क

जीरोमाइल और बाबूपुर मोड़ के पास जंक्शन बनना है। दोनों जगहों पर 26 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत म‍िलेगी। लेक‍िन ज‍िस प्रकार से कार्य हो रहे हैं, उससे यही प्रतीत हो रहा है इसे पूरा होने में काफी समय लग जाएगा।  


रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण आरओबी निर्माण नहीं हो पा रहा है। परियोजना में अब केवल शिवनारायणपुर आरओबी शेष है और रेलवे से एनओसी मिलने का इंतजार है।
-

साकेत कुमार रौशन, एनएच के कार्यपालक अभियंता    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596