search

UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई एएसआई ट्रांस्क्रिप्शन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 28 फरवरी को

LHC0088 1 hour(s) ago views 141
  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 ट्रांस्क्रिप्शन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। UP Police SI Admit Card Download करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
इस डेट को होगी परीक्षा

UPPBPB की ओर से आशुलिपि श्रुतलेख टंकण (Transcription) परीक्षा का आयोजन जनपद गौतमबुद्ध नगर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित करवाई जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


UP Police SI Admit Card 2026 Download Link

अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर पर तय समय एवं तिथि पर एडमिट कार्ड के साथ ही आवश्यक पहचान पत्र/ दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। किसी भी प्रकार से लेट होने पर पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।

   
प्रवेश पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में एडमिट कार्ड को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है-
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन किया था तथा कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल पाये गये हैं उनका स्टेटस “You are qualified. Download your admit card for stenography test.“ प्रदर्शित होगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन किया था तथा कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल नहीं पाये गये हैं उनका स्टेटस “Sorry You are not qualified and not shortlisted for stenography test.“ प्रदर्शित होगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन नहीं किया था अथवा अपना गलत लॉगिन डिटेल से लॉगिन करने का प्रयास कर रहे हैं उनका स्टेटस “Invalid Login credentials.“ प्रदर्शित होगा।
यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: CSBC पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 मार्च से होंगे स्टार्ट   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165424