सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नसीरपुर क्षेत्र में मंगलवार रात तीन बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 55. 700 पर लखनऊ से कश्मीरी गेट दिल्ली जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका
बस में 45 सवारियां थीं। हादसे में 18 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने इन सभी को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया गया। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की आशंका है कि चालक को झपकी लगने से घटना हुई।  |