28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है। DGCA ने बयान जारी कर कहा है कि नियामक की एक स्पेशल टीम ने विमानों की जांच (ऑडिट) की, जिसमें विमानों की फिटनेस, सुरक्षा और उड़ान के तरीकों में कई बड़ी गलतियां पाई गईं।
DGCA का बड़ा एक्शन
बता दें कि यह कार्रवाई पिछले महीने बारामती में हुए विमान हादसे के बाद की गई, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कंपनी का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया था। DGCA के अनुसार, इस “स्पेशल सेफ्टी ऑडिट” के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में विमान की उड़ान योग्यता (एयरवर्थनेस), सुरक्षा व्यवस्था और फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े क्षेत्रों में कमियां पाई गईं। इन्हीं कारणों से चारों विमानों को एहतियातन ग्राउंड करने का फैसला लिया गया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-teenager-died-on-the-spot-after-being-assaulted-by-three-minors-in-a-cricket-dispute-in-delhi-article-2375442.html]Tilak Nagar Murder Case: दिल्ली में मामूली क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 3 नाबालिगों ने एक किशोर की मारपीट में गर्दन तोड़ी, मौके पर मौत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:02 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/tmc-and-bjp-supporters-clash-outside-ceo-office-shoe-was-thrown-at-suvendu-adhikari-article-2375455.html]सुवेंदु अधिकारी पर फेंका गया जूता! CEO ऑफिस के बाहर TMC-BJP समर्थकों में हुई भिड़ंत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 7:58 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/firing-at-car-of-lawyer-linked-to-lawrence-bishnoi-legal-team-in-delhi-article-2375444.html]Delhi: लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील पर फायरिंग! हमलावर ने कई राउंड चलाई गोलियां अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 7:32 AM
सामने आईं ये खामियां
DGCA ने अपने बयान में बताया कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में LearJet 45 विमान हादसे के बाद कंपनी का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया गया था। जांच के लिए बनाई गई बहु-विषयक टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े कई तय नियमों का पालन न होने की बातें पाईं। DGCA ने कहा कि इन सुरक्षा कमियों को देखते हुए कंपनी के चार पंजीकृत LearJet 40/45 विमानों को तब तक उड़ान भरने से रोका गया है, जब तक सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को ठीक नहीं कर लिया जाता।
DGCA ने कहा कि ऑडिट के दौरान नियमों के पालन में कई कमियां और रखरखाव प्रक्रिया में खामियां पाई गईं। इन गंभीर कमियों को देखते हुए LearJet 40/45 विमानों को तुरंत प्रभाव से ग्राउंड करने और सुधारात्मक कदम शुरू करने का फैसला किया गया है। ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे, जब तक उनकी एयरवर्दीनेस यानी उड़ान योग्य होने के सभी मानक ठीक नहीं कर लिए जाते। नागरिक उड्डयन नियामक ने VSR वेंचर्स से कहा है कि वह पाई गई सभी कमियों पर “रूट कॉज़ एनालिसिस” की विस्तृत रिपोर्ट सौंपे, ताकि आगे का मूल्यांकन किया जा सके।
वहीं इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए NCP (SP) के महाराष्ट्र विधायक रोहित पवार ने कहा कि उनका परिवार पहले से ही VSR वेंचर्स की नियमों की अनदेखी का मुद्दा उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि वे लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि कंपनी तय नियमों का पालन नहीं कर रही और मनमाने ढंग से विमान उड़ा रही है। अब DGCA ने भी नॉन-कम्प्लायंस के आधार पर VSR के चार विमानों को ग्राउंड कर दिया है। |
|