search

जम्मू से कश्मीर जाने वाली वंदे भारत पर लगा ब्रेक, रेलवे ने रद किया नोटिफिकेशन; कब शुरू होगा संचालन?

deltin33 4 hour(s) ago views 344
  

कैप्शन: जम्मू से श्रीनगर के बीच किया गया ट्रायल (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। लंबे इंतजार के बाद पूरी तैयारी कर मंगलवार सुबह जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन, कटड़ा के बीच विशेष 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन हुआ।

रेलवे अधिकारियों की ओर से ट्रायल रन सफल बताया गया और दोपहर को अधियूचना जारी कर सूचना दी गई कि श्रीनगर से कटड़ा वंदे भारत का पहली मार्च से जम्मू तवी तक विस्तार किया जा रहा है।
एक मार्च से शुरू होता संचालन

लेकिन रात को फिर एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण रेलवे बोर्ड की ओर से एक मार्च से वंदे भारत विस्तार का कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार सुबह 11 बजे वंदे भारत ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और दोपहर 12:45 बजे कटड़ा स्टेशन पहुंची।

संबंधित अधिकारियों ने बताया ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेशन संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की गई।

इस ट्रायल का उद्देश्य तकनीकी तैयारियों का परीक्षण करना था, जो सफल रहा। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को अब जम्मू से कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। ट्रेन चार घंटे 55 मिनट में जम्मू से श्रीनगर पहुंच जाएगी।
जम्मू में बना अलग से प्लेटफार्म

सड़क मार्ग से सामान्यत: छह से सात घंटे लग जाते हैं। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए ही अभी तक आठ कोच वाली वंदेभारत अब 20 कोच की होगी। बता दें कि जम्मू के लोगों की काफी समय से मांग थी कि कटड़ा-श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार कर इसे जम्मू से चलाया जाए। इसके लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर अलग से प्लेटफार्म नंबर सात भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- अब वैष्णो देवी से नहीं, जम्मू से चलेगी कश्मीर के लिए वंदे भारत, आज होगा ट्रायल; 20 कोच वाला रैक तैयार

    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476546