search

सोने-चांदी की पिचकारियों से बरसा रंग, भावविभाेर हुए श्रद्धालु... द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने खेली भक्तों संग होली

LHC0088 3 hour(s) ago views 636
  

पिचकारी से रंग डालते सेवायत।



जागरण संवाददाता, मथुरा। ब्रज में होली का उल्लास अब चरम पर है। मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश महाराज में ठाकुरजी ने यमुना तट पर विराजमान होकर अपने भक्तों के साथ जमकर होली खेली। भगवान और भक्तों के बीच चले इस प्रेम के रंग में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। टेसू के रंगों में भक्त सराबोर हो गए।
मंदिर द्वारकाधीश मंदिर में स्वर्ण व रजत की पिचकारियों से बरसा रंग

मंगलवार से होलिकाष्टक शुरू होते ही होली का उल्लास छा गया। भक्त होली की मस्ती में सराबोर हो गए। आनंद का रंग ब्रज में हर ओर वर्षा। द्वारकाधीश मंदिर में सुबह 10 बजे ठाकुरजी यमुना तट पर पधारे। मंदिर मुखिया सुधीर कुमार ने परंपरा का निर्वहन करते हुए ठाकुरजी को होली खिलाई। उन्होंने स्वर्ण व रजत की पिचकारियों से भक्तों पर शुद्ध टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग बरसाया। देखते ही देखते पूरा मंदिर ठाकुरजी की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
भगवान और भक्तों के बीच चले प्रेम के रंग में श्रद्धालु हुए भावविभोर

होली के इस विशेष आयोजन में ब्रज फाग रसिया मंडल के गायकों द्वारा ब्रज के पारंपरिक रसिया गीतों की प्रस्तुति दी गई। ढप और मृदंग की थाप पर बज रहे रसियाओं का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री उमड़े। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी ब्रज की इस अलौकिक संस्कृति का अनुभव किया।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एडवोकेट राकेश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होली का आयोजन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया है।

  

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 27 फरवरी को मनेगी लठामार होली, श्रद्धालुओं पर बरसेगा टेसू के फूलों का रंग

यह भी पढ़ें- Lathmaar Holi 2026: श्रीराधा खेलेंगी रंगीली होली, रंग, रस और प्रेम की लाठियों से गूंजेगा बरसाना


  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165412