search

सोनौली सीमा से घुसपैठ करते श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, साथ में थे दो बच्चे और एक महिला

LHC0088 2025-12-22 01:07:40 views 564
  

सोनौली सीमा से घुसपैठ करते श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार।



संवाद सूत्र, (सोनौली) महराजगंज। अपने को भारतीय नागरिक बताकर नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक को सुरक्षा एजेंसियों ने बीती सोनौली सीमा से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो बच्चे और एक महिला भी थी। उनके सभी दस्तावेज सही थे, लेकिन श्रीलंकाई नागरिक अपनी पहचान छुपाकर भारत में प्रवेश करना चाह रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पकड़े गए आरोपित की पहचान केनेडी राजेन्द्रम, निवासी सेंट जोसेफ मावाथा, एताकल, नेगाम्बो (श्रीलंका) के रूप में हुई है। आरोपित को पूछताछ के बाद सोनौली कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया, जहां उसके विरुद्ध विदेशी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इमीग्रेशन कार्यालय सोनौली के अनुसार, 20 दिसंबर की रात करीब 9.45 बजे केनेडी राजेन्द्रम अपने परिवार के साथ इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने कार्यालय पहुंचा। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन जब उससे वैध दस्तावेज मांगे गए तो उसने श्रीलंका का पासपोर्ट प्रस्तुत किया।

दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि पासपोर्ट पर भारत में प्रवेश की कोई वैध इमीग्रेशन मुहर अंकित नहीं है। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके विरुद्ध श्रीलंका में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों से बचने के उद्देश्य से उसने पांच अक्टूबर 2025 को समुद्री मार्ग से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित तमिलनाडु के अंटोनी सल्याराज,1/521, अदियानुथु, नालमपट्टी, मुथामिल नगर, जिला डिंडीगुल में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

कुछ दिनों पूर्व वह स्वजन के साथ नेपाल चला गया था। वहां से वापस आते समय सोनौली सीमा पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो श्रीलंकाई पासपोर्ट और नागरिकता से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी समन्वय कर जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138