गाजियाबाद की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं है। 11 दिन से हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को एक्यूआइ 267 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं इंदिरापुरम, लोनी व वसुंधरा की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।
वसुंधरा का एक्यूआई सबसे अधिक बना हुआ है। केवल संजय नगर के लोगों को थोड़ी राहत है। यहां का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि नियमों का पालन किया जा रहा है।
स्थान AQI मान श्रेणी
गाजियाबाद
267
Very Poor
इंदिरापुरम
290
Very Poor
लोनी
293
Very Poor
संजय नगर
191
Poor
वसुंधरा
295
Very Poor
 |