search

Uttarakhand Weather Today: बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व बर्फबारी की है संभावना

deltin33 3 hour(s) ago views 169
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही और दोपहर बाद पहाड़ से मैदान तक वर्षा के आसार बने रहे।

हालांकि, देर रात तक वर्षा नहीं हुई। ऐसे में ज्यादातर क्षेत्रों में पारा भी सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कल से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवा भी चलती रही।

दून में दिन में तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल मंडराने लगे। जिससे बारिश के आसार बने रहे। वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। इस बीच पहाड़ से मैदान तक अधिकतम और न्यूनतम में वृद्धि बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

वहीं, शुक्रवार से उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और वर्षा-बर्फबारी होने की संभावना है।
विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 27.5, 12.4
  • ऊधमसिंह नगर, 27.5, 10.5
  • मुक्तेश्वर, 16.5, 4.6
  • नई टिहरी, 18.2, 6.0
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476453