search

यूपी में रोजगार मेले में 25 सौ युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 22 निजी कंपनियों ने लिया इंटव्यू

LHC0088 Yesterday 22:27 views 734
  

जीआईसी में रोजगार मेले 25 सौ युवाओं ने कराया पंजीकरण।



जागरण संवाददाता, देवरिया। राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन विजन इंडिया के तहत आयोजित किया गया। जिसमें 22 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। जिले के विभिन्न ब्लाकों से करीब 25 सौ बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर नौकरी पाने के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। जिसमें दो हजार युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी व सदर विधायक शलभ मणि ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूर्व सांसद रमापति त्रिपाठी ने कहा कि मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे युवाओं को बाहर महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार इन कंपनियों के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवकों व युवतियों को रोजगार दिला रही है।

ऐसे आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजय राव, राजकीय आइटीआइ के प्रधानाचार्य केके राम, नीरज शाही, पिंटू सिंह, संजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- चुनावी वर्ष में 51 पुलों से बदलेगी बाराबंकी की सियासत और सूरत, 1800 करोड़ से सुगम होगा आवागमन

यह भी पढ़ें- यूपी में ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का साथ, महानगर जैसी शिक्षा व्यवस्था   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165242